25 जनवरी 2013 - 20:30

इस्लामिक काउंसिल बहरैन के सदस्य एक शिया आलिम को पिछले दिन मनामा में रैली के बीच ऑले ख़लीफ़ा पुलिस के हाथों गिरफ्तार कर अज्ञात जगह स्थांतरित कर दिया गया है......

विलायत डाट इन ने रसा न्यूज़ एजेंसी के हवाले से लिखा है कि इस्लामिक काउंसिल बहरैन के सदस्य एक शिया आलिम को पिछले दिन मनामा में रैली के दौरान ऑले ख़लीफ़ा पुलिस के हाथों गिरफ्तार कर अज्ञात जगह स्थांतरित कर दिया गया है।विलायत डाट इन की रिपोर्ट के अनुसार ऑले ख़लीफ़ा पुलिस ने पिछले दिनों बहरैन के शिया आलिम को बहुत ज़ालिमाना तरीक़े से गिरफ्तार कर अज्ञात जगह स्थानांतरित कर दिया।इस्लामिक काउंसिल बहरैन के सदस्य शिया आलिमे दीन हुज्जतुल इस्लाम शेख फ़ाज़िलुज़्ज़ाकी को, कल मनामा की विशाल रैली के दौरान ऑले ख़लीफ़ा पुलिस की सख़्तियों का सामना करना पड़ा।ऑले ख़लीफ़ा पुलिस ने शिया आलिमे दीन को मारा पीटा और फिर हथकड़ियां डाल कर नामालूम जगह पहुँचा दिया है।जमीअतुल विफ़ाक इस्लामी बहरैन ने ऑले खलीफ़ा की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा गिरफ्तारी, हथकड़ियां लगाया जाना और अपमानजनक व्यवहार ऑले ख़लीफ़ा की शिया उल्मा और विचारकों के साथ दुश्मनी को दर्शाता है।ग़ौरतलब है कि इस रैली में 45 क्रांतिकारी ऑले ख़लीफ़ा पुलिस के हाथों गिरफ्तार किए गए हैं।..............166